ब्रेकिंग
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?

डरने वाले नहीं हैं आलोक मेहता, बोले ... गाली और धमकी देने वाले का चूल हिलाकर रख दूंगा

GAYA : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री पिछले दिनों एक फोन कॉल के जरिए देर रात डराया, धमकाया गया था। इतना ही नहीं जान लेने तक की बात कह दी गई थी। जिसके बाद मंत्री ने इस

डरने वाले नहीं हैं आलोक मेहता, बोले ...   गाली और धमकी देने वाले का चूल हिलाकर रख दूंगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री पिछले दिनों एक फोन कॉल के जरिए देर रात डराया, धमकाया गया था। इतना ही नहीं जान लेने तक की बात कह दी गई थी। जिसके बाद मंत्री ने इस को लेकर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाया था और पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छानबीन की जा रही है। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने गया पहुंचे मंत्री आलोक मेहता ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।


बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि वह किस चीज के धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उनके धमनी में जगदेव प्रसाद का खून दौड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं 90% गरीब, पिछड़े, दलित, किसानों, ग्रामीणों, शोषित, पीड़ित, दलित, वंचित की लड़ाई को लड़ते रहूंगा।


आलोक मेहता ने कहा कि, मैंने अपनी बातों को स्पष्ट कर दिया है कि मेरे तरफ से किसी जाति वर्ग का अपमान करने को लेकर कोई भी बात नहीं कही गई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और गाली दी जा रही है। इसके बाद आलोक मेहता ने इशारों इशारों में बड़ी बात कर डाली।


आलोक मेहता ने कहा कि जो लोग मुझे सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और गाली दे रहे हैं उनको मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर वह अपनी औकात भूल गए हैं तो अपनी औकात में रहे वरना मैं चुल हिला कर रख दूंगा ऐसे लोगों का। अब देश की 90% जनता जाग गई है और इनके इरादे धराशाई हो गए हैं इसलिए इस तरह का बयान बाजी कर रहे हो।


इसके अलावा आलोक मेहता ने कहा कि जब तक लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव हैं तब तक गरीबों के हक को कोई नहीं छीन सकता है। सामाजिक न्याय और गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद हैं और वो हमेशा गरीबों की आवाज बनेंगे और हम लोग उनका सहयोग करेंगे।