ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पप्पू यादव का ऑपरेशन एम्बुलेंस, छपरा के बाद दरभंगा में किया नया खुलासा

PATNA : बिहार में पिछले दो दिनों से जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव का ऑपरेशन एम्बुलेंस चल रहा है. पहले सारण जिले बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के संसदीय मद से खरीदे गई एं

पप्पू यादव का ऑपरेशन एम्बुलेंस, छपरा के बाद दरभंगा में किया नया खुलासा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले दो दिनों से जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव का ऑपरेशन एम्बुलेंस चल रहा है. पहले सारण जिले बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के संसदीय मद से खरीदे गई एंबुलेंस को छिपा कर रखने के मामले का उन्होंने खुलासा किया और अब उन्होंने दरभंगा जिले में इसी ऑपरेशन के तहत नया खुलासा किया है. जाप सुप्रीमो के ट्वीट से एक बार फिर बिहार की सियासत तेज हो गई है. 


पप्पू यादव ने DMCH दरभंगा के खेल मैदान बेंता ओपी के पास की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें कई एम्बुलेंस को खड़ा देखा जा सकता है. उन्होंने लिखा है- यह सब हाईटेक लाइफ सपोर्ट सिस्टम, एक्सरे, जेनेरेटर युक्त एम्बुलेंस है. दरभंगा के MP रहे कीर्ति झा आजाद जी के सांसद फंड से खरीदा गया था, हरेक पर लागत 32लाख था. इसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है. बिना उपयोग के वर्षों से सड़ने छोड़ दिया गया है. DMCH दरभंगा के खेल मैदान बेंता ओपी के पास!


पप्पू यादव का ऑपरेशन एम्बुलेंस, छपरा के बाद दरभंगा में किया नया खुलासा


पप्पू यादव ने आगे लिखा है- यहां जिम्मेदारी सरकार की है, जिला प्रशासन की है, तत्कालीन सांसद ने जनहित में इतना बढ़िया एम्बुलेंस खरीदकर सौंप दिया. संचालन प्रशासन को करना था तो उसने सड़ने छोड़ दिया. बाकी अभी के सांसद तो कमाल के हैं ही. 

आपको बता दें कि बीते 7 मई को पप्पू यादव ने सारण जिले के अमनौर के पास एक कैंपस में छापा मारा था. वहां छपरा में सांसद राजीव प्रताप रूडी के एमपी फंड से लाये गये 30 से ज्यादा एंबुलेंस एक कैंपस में छिपा कर रखे गये थे. इसके बाद काफी बिहार की सियासत में भूचाल आ गया था और अब एक बार फिर दरभंगा में खेल मैदान में सड़ रहे एम्बुलेंस की तस्वीर साझा कर पप्पू यादव ने खलबली मचा दी है.