ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान : कहा- गड़बड़ किया तो 1944 में हम अलग हो गये : नौ गो बेटा-बेटी पैदा कर दिये

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1944 में इन लोगों ने गड़बड़ किया तो हम हट गए

नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान : कहा- गड़बड़ किया तो 1944 में हम अलग हो गये : नौ गो बेटा-बेटी पैदा कर दिये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान  एक बार फिर फिसल गई। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1944 में इन लोगों ने गड़बड़ किया तो हम हट गए। दरअसल, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का मतदान चौथे चरण में आगामी 13 मई को होना है। मतदान को अपने पक्ष में लाने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में अलीनगर विधानसभा के तारडीह प्रखंड के पोखर भिंडा स्टेडियम में जनसभा करने पहुंचे थे। जहां उनकी  जुबान एक बार फिर फिसल गई। 


नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने और बीजेपी के सम्बंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमलोगों का संबंध वर्ष 1995 से है। हालांकि बीच में हमसे दो बार गलती हुई है। लेकिन जब वो लोग गड़बड़ी किया, तो हमने उनलोगों को हटा दिया। अब हमने फैसला कर लिया है कि कभी भी हम इधर-उधर नहीं जाएंगे। सब दिन हमलोग भाजपा के साथ ही रहेंगे। 


नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में क्या था। बिना नाम लिए लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनलोगों ने कौन सा काम किया है। वही नीतीश की जुबान फिसल गई और उन्होंने तेजस्वी का बिना नाम लिए कहा कि "हम तो दो बार उसको उपमुख्यमंत्री बना दिये। अब जब गड़बड़ किया तो हम हट गए....1944 में "। बाद में 1995 में हमलोग एक साथ हुए। ये लोग कोई काम नहीं किया। 


वही नीतीश कुमार ने परिवारवाद और जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त शाम में कोई घर से नहीं निकलता था। डर के मारे कोई घर से नहीं निकलता था। अपने हटे तो बीबी को मुख्यमंत्री बना दिया। इन्होंने नौ बेटा-बेटी को पैदा कर दिया। कितना बेटा-बेटी को बना दिया है। हमलोग परिवारवाद के खिलाफ हैं। परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देते। हमलोग सबको अपना परिवार मानते हैं। 


वही, दरभंगा एम्स की चर्चा करते हुए कहा कि जब बिहार में दूसरा एम्स का प्रस्ताव आया तो हमने ही दरभंगा का नाम लिया था। हमलोग चाहते थे कि दरभंगा में एम्स हो जाए। पहले DMCH में जगह तय हुआ, लेकिन बाद में हमलोग ने एक और जगह शोभन को तय किये। उन्होंने एनडीए के मंच पर बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले वे नई जगह को नहीं मान रहे थे। अब सब लोग मान लिए हैं। अब सबको अच्छा लगा है। अब दरभंगा में एम्स बनने वाला है।




टैग्स