ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, दो पक्षों की झड़प में डेढ़ दर्जन लोग जख्मी; पुलिस छावनी में बदला इलाका

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हुआ है। बेनीपुरबहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा बाजार में शुक्रवार की देर शाम सरस्वती मूर्ति के विसर्जन जुलूस पर थाना से म

मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, दो पक्षों की झड़प में डेढ़ दर्जन लोग जख्मी; पुलिस छावनी में बदला इलाका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हुआ है। बेनीपुरबहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा बाजार में शुक्रवार की देर शाम सरस्वती मूर्ति के विसर्जन जुलूस पर थाना से महज 200 गज की दूरी पर असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पथराव कर दिए जाने से दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट हो गयी। इसमें लगभग डेढ़ दर्जन लोग चोटिल हो गए हैं। 


वहीं, बहेड़ा बाजार से सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस बहेड़ा बाजार से छोटी बाजार की ओर जा रहा था। इसी बीच एक धार्मिक स्थल के निकट छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें जहां दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गये।  वहीं, बाजार में अफरातफरी मच गयी।  सूचना पर बहेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थित पर नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्थिति भयावह हो चुकी थी। 


वहीं, इस घटना कीसूचना मिलते ही बेनीपुर एसडीपीओ डॉ सुमित कुमार बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी बेनीपुर प्रभारी एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता बीडीओ प्रवीण कुमार सहित विभिन्न थाने के थाना अध्यक्ष सदर बाल पहुंच लोगों को समझा बूझकर स्थिति को शांत किया। खबर लिखे जाने तक दंगा रोधी पार्टी के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी बहेड़ा बाजार में जमे हुए थे। 


वहीं, पुलिस की सुरक्षा में सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित तालाब में ले जाने का प्रयास चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार जुलूस निर्धारित मार्ग से तालाब की ओर जा रहा था। इसी बीच छत से किसी ने जुलूस पर पथराव कर दिया. जिससे जुलूस में शामिल प्रीति कुमारी देवकी कुमारी गुड्डू सहनी रीता देवी कार्तिक कुमार मुन्ना राम कन्हैया राम सहित डेढ़ दर्जन महिला व पुरुष जख्मी हो गये। जिनका इलाज बहेड़ा पीएचसी में किया गया। घटना के बाद बहेड़ा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।