ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

दरभंगा में BJP प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर का भारी विरोध, वोट मांगने पर ग्रामीणों ने दिखाया काला झंडा, लगाये मुर्दाबाद के नारे

DARBHANGA: दरभंगा में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। इससे पूर्व बीजेपी सांसद और प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर चुनाव प्रचार में लगे हैं और गांव-गांव घुमकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। वो

दरभंगा में BJP प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर का भारी विरोध, वोट मांगने पर ग्रामीणों ने दिखाया काला झंडा, लगाये मुर्दाबाद के नारे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। इससे पूर्व बीजेपी सांसद और प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर चुनाव प्रचार में लगे हैं और गांव-गांव घुमकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। वोट मांगने के दौरान उनकी भारी फजीहत भी हो रही है। आज गोपालजी ठाकुर को लोगों ने काला झंडा दिखाया और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। लोगों के भारी विरोध के बाद गोपालजी ठाकुर को उल्टे पैर वहां से लौटना पड़ा।


मामला हनुमाननगर प्रखंड के गोढ़ियारी गांव की जहां वोट मांगने गए गोपालजी ठाकुर का जमकर लोगों ने विरोध किया और जमकर प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध को देखते हुए बीजेपी प्रत्याशी को वहां से भागना पड़ गया। गोपालजी ठाकुर के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। दरअसल गोपालजी ठाकुर अपने समर्थकों के साथ हनुमाननगर प्रखंड के गोढ़ियारी गांव वोट मांगने पहुंचे थे तभी इसी दौरान गांव में घुसते ही लोग उन्हें काला झंडा दिखाने लगे और मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। लोगों के भारी विरोध के बाद गोपालजी ठाकुर को उल्टे पैर वहां से लौटना पड़ा। लोगों का विरोध ऐसा था कि बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर बाइक से उतर भी नहीं पाए हंगामे के बाद उन्हें बैरंग लौटना पड़ गया।


बता दें कि गोपालजी ठाकुर जहां जहां चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं जहां-जहां लोगों से वोट मांगने जा रहे हैं वहां वहां उनका विरोध हो रहा है। उनके प्रति लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना था कि सांसद रहते गोपालजी ने क्षेत्र का विकास नहीं किया। यही कारण है कि आज वोटर उन्हें भगा रहे हैं। बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दे रहे है और ना ही चाय पानी के लिए पूछ रहे हैं। बल्कि दरभंगा की जनता गोपालजी ठाकुर से 5 साल का हिसाब मांग रही है। 


लोगों का कहना है कि सांसद बनने के बाद एक बार भी अपना चेहरा दिखाना इन्होंने मुनासिब नहीं समझा और आज भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं। बाइक पर बैठककर ये गांव-गांव जा रहे हैं। लेकिन लगातार इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोग काला झंडा दिखा रहे हैं और मुर्दाबाद का नारा लगा रहे हैं। लोगों के विरोध को देखकर खुद गोपालजी ठाकुर भी हैरान हैं।

दरभंगा में BJP प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर का भारी विरोध, वोट मांगने पर ग्रामीणों ने दिखाया काला झंडा, लगाये मुर्दाबाद के नारे


दरभंगा में BJP प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर का भारी विरोध, वोट मांगने पर ग्रामीणों ने दिखाया काला झंडा, लगाये मुर्दाबाद के नारे




टैग्स