ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

चिराग पासवान का बड़ा हमला, मंशा पूरी नहीं होने पर नीतीश कुमार ने परिवार को तोड़ने का काम किया

DARBHANGA: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी इस उप चुनाव में कुशेश्वरस्थान और तारा

चिराग पासवान का बड़ा हमला, मंशा पूरी नहीं होने पर नीतीश कुमार ने परिवार को तोड़ने का काम किया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी इस उप चुनाव में कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट से अपना प्रत्याशी को मैदान में उम्मीदवार उतारा है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा कुशेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने प्रत्याशी की जीत की कामना की।


आर्शीवाद यात्रा में मिला जनसमर्थन

वही खगड़िया धर्मशाला में सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा की दोनों सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशियों की जीत होगी। इसमे कोई कही संदेह नहीं है। आर्शीवाद यात्रा में हमलोगों को अपार जनसमर्थन मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश की नीतियों से बिहार के लोग नफ़रत करते हैं। इसीलिए 2020 के विधानसभा में जदयू तीसरे नंबर की पार्टी के तौर पर उभरी। जो यह दर्शाता है कि दोनों सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी की जीत होगी और बिहार की राजनीति की नई दिशा और दशा को तय करेगी। 


नीतीश कुमार पर बड़ा हमला 

वही चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने हमेशा जात पात नीति का राजनीति की है। नीतीश कुमार को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ने मेरे पिता रामविलास पासवान का हमेशा अपमान करते रहे हैं। हमारे पिता रामविलास पासवान बिहार के चौमुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहें। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा उनके विकास कार्यों में बाधक बने रहे। चिराग ने कहा कि जब नीतीश कुमार की मंशा पूरी नहीं हुई तो हमारे परिवार को तोड़ने का काम किए।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता