ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

बिहार BJP में सब ठीक नहीं, भाजपा विधायक ने अपने ही पार्टी के सांसद-विधायक पर किया केस, दोनों तरफ से मामला दर्ज

DARBHANGA: बिहार भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद-विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। हम बात अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्री ला

बिहार BJP में सब ठीक नहीं, भाजपा विधायक ने अपने ही पार्टी के सांसद-विधायक पर किया केस, दोनों तरफ से मामला दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद-विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। हम बात अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव की कर रहे हैं। जिन्होंने मधुबनी से बीजेपी सांसद अशोक यादव और दरभंगा से बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा के खिलाफ रैयाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। एफआईआर में कुछ स्थानीय लोगों का भी नाम दर्ज कराया है। एफआईआर में यह शिकायत की गयी है कि मधुबनी सांसद अशोक यादव और दरभंगा विधायक मुरारी मोहन झा ने उनकी हत्या की साजिश रची है।


वही भाजपा नेता राजेंद्र चौपाल ने अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव और उनके बेटे धीरज यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। भाजपा नेता राजेंद्र चौपाल ने गाली देने और मारपीट करने का आरोप बाप-बेटे पर लगाया है। पहले राजेंद्र चौपाल ने रैयाम थाने में मिश्री लाल यादव और धीरज यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद मिश्री लाल यादव ने भी केस दर्ज कराया है। उन्होंने मधुबनी के सांसद अशोक यादव, स्थानीय केवटी विधायक मुरारी मोहन झा सहित राजेंद्र चौपाल पर हत्या किये जाने और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। दोनों पक्ष के तरफ से रैयाम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


बता दें कि इससे पूर्व 30 मई को बहादुरपुर थाने में दरभंगा के केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने केस दर्ज कराया था। अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे धीरेंद्र कुमार धीरज पर आरोप लगाया था कि वो उनकी छवि को खराब करने में लगा है।  

टैग्स