ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

दंगाइयों और उन्मादी के सामने राजद सुप्रीमों ने कभी घुटने नहीं टेके, बोले जगदानंद..जनता के हीरो हैं लालू और रहेंगे

PATNA: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कभी दंगाइयों और उन्मादी के सामने घुटने नहीं टेके। वे जनता के सद

दंगाइयों और उन्मादी के सामने राजद सुप्रीमों ने कभी घुटने नहीं टेके, बोले जगदानंद..जनता के हीरो हैं लालू और रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कभी दंगाइयों और उन्मादी के सामने घुटने नहीं टेके। वे जनता के सदा से हीरो रहे हैं। लालू जी गरीबों के साथ हमेशा से रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरकत शर्मनाक है। देश का प्रधानमंत्री यदि धमकी देने लगे तो समझ लीजिए कि देश की दुर्दशा क्या होगी?


जगदानंद ने कहा कि सारा देश उनसे सवाल पूछ रहा है लेकिन सवाल का जवाब वे नहीं दे पा रहे हैं। अडानी और अंबानी अरबपतियों के गुलामी करने वाले इस श्रेष्ठ भारत के गलत प्रधानमंत्री का इस तरह का हरकत शर्मनाक है। देश को बचाने के लिए देश की जनता तैयार है। बीजेपी वाले अंग्रेजो का दलाल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोटालेबाज हैं। लाखों घोटाले और व्यापारियों का रक्षक हैं। इन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा।


दंगाई और उन्मादी के जाने का समय आ गया है। इनको कुर्सी से हटाने वाली ताकत का केंद्र बिंदु लालू प्रसाद यादव बन गये हैं। लालू से इन लोगों की घबराहट कोई नई बात नहीं है। जो देश को अपना परिवार मानते हैं उन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। देश के संविधान ने जनताको अपने हिसाब से अपना नेतृत्वकर्ता चुनने का अधिकार दे रखा है। धन चाहे किसी के पास हो लेकिन लेकिन जन लालू प्रसाद के ही पास है। बीजेपी के द्वारा लालू यादव को जेल भेजने वाली बात पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तानाशाही नहीं है कि जिसको जब मन करे तब जेल में बंद कर दिया जाए।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता