ब्रेकिंग
JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार

दमन-दीव में JDU के झटके पर बोले RCP..कार्यकर्ताओं ने आईना दिखाने का काम किया

SASARAM: सासाराम के कोचस में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। आरसीपी सिंह ने इस दौरान दमन-दीव में जेडीयू को लगे झटके पर चुटकी ली। कहा कि जेडी

दमन-दीव में JDU के झटके पर बोले RCP..कार्यकर्ताओं ने आईना दिखाने का काम किया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 SASARAM: सासाराम के कोचस में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। आरसीपी सिंह ने इस दौरान दमन-दीव में जेडीयू को लगे झटके पर चुटकी ली। कहा कि जेडीयू के जो सर्वेसर्वा है उनसे जाकर पूछिए। इन नेताओं को दमन-दीव के जदयू कार्यकर्ताओं ने आईना दिखाने का काम किया है।


रोहतास दौरे के दौरान कोचस में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जो लोग जदयू को 'राष्ट्रीय पार्टी' कहते थे अब वह खुद सिमटता जा रहा हैं। पार्टी के पास अब कोई कार्यक्रम नहीं बचा। ऐसे में कार्यकर्ता भी नहीं बचेंगे। 


दमन-दीव में पार्टी के अधिकांश नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ताओं के भावनाओं को समझे बिना शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया। उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। 


उन्होंने बिहार सरकार के विभिन्न योजनाओं में अनुश्रवण नहीं होने की बात कहीं। कोचस में आरसीपी सिंह ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन तो किया जाता है लेकिन उसके रखरखाव की अनुश्रवण नहीं होती है। यही कारण है कि योजना के काम टिकाऊ नहीं हो रहे हैं और समस्या जस के तस बनी हुई है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता