ब्रेकिंग
थम गया बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार, अब 30 जुलाई को वोटिंग के बाद 3 अगस्त को आएंगे नतीजेआरा-बलिया का सफर होगा आसान, 1564 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन और गंगा पुल; घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराBihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईCJP प्रोटेस्ट में पुलिस बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने दिए 5 बड़े निर्देश; जानें सुनवाई की अहम बातेंथम गया बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार, अब 30 जुलाई को वोटिंग के बाद 3 अगस्त को आएंगे नतीजेआरा-बलिया का सफर होगा आसान, 1564 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन और गंगा पुल; घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराBihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईCJP प्रोटेस्ट में पुलिस बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने दिए 5 बड़े निर्देश; जानें सुनवाई की अहम बातें

दलितों की दर्द को नहीं सुनते नीतीश, बोले विजय सिन्हा .. पिकनिक है यात्रा, नहीं होता कोई समाधान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा को लेकर आज खगड़िया पहुंचने वाले हैं। सीएम यहां कई तरह की योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। वहीं, अब एक बार

दलितों की दर्द को नहीं सुनते नीतीश, बोले विजय सिन्हा  .. पिकनिक है यात्रा, नहीं होता कोई समाधान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा को लेकर आज खगड़िया पहुंचने वाले हैं। सीएम यहां कई तरह की योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। वहीं, अब एक बार फिर से सीएम की इस यात्रा को लेकर बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखा तंज कसा है।  उन्होंने कहा है कि, यह वहीं खगड़िया है जहां आपको मंच कर चढ़ने तक नहीं दिया गया था राजद के द्वारा आज आप उनके ही साथ जाकर बैठ गए हैं। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री अपनी 14 वीं यात्रा पर निकले हुए हैं।  सीएम ने इस यात्रा का नाम समाधान रखा है।  इस दौरान वह सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और जीविका दीदियों के साथ संवाद भी कर रहे हैं। वहीं, सीएम की इस यात्रा को लेकर विपक्षी दलों के तरफ लगातार सवाल उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, मुख्यमंत्री जी को कुछ याद ताजा करवा देता हूं खगड़िया का ,यह वही जिला है जहां राजद के लोगों ने आपको भरपूर सुरक्षा के बाबजूद मंच पर चढ़ने नहीं दिया था। यहां के समस्याओं का समाधान आप से नहीं हो सका, आज भी यह जिला बदहाली में जी रहा है। 


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी आप किसी भी चीज़ का उपयोग सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए करते हैं। आपकी शुरू से ही यही योजना रही है फुट -डालो- राज- करो। लेकिन, अब बिहार की जनता सबकुछ समझ चुकी है।  उन्हें आज खगड़िया में लोगों को जवाब देना होगा,साथ ही साथ तेजस्वी यादव को भी लोगों की नाराजगी को सहना होगा। 


वहीं इसके आलावा सिन्हा ने कहा कि, नीतीश कुमार रामविलास पासवान के के नामों पर राजनीति करते हैं, लेकिन दलितों समाज को लेकर सीएम का दर्द कहीं भी नजर नहीं आता है। नीतीश कुमार ने यह तय कर लिया है कि, गरीब, बेरोजगार, शोषित लोगों की समस्या को नहीं सुनेंगे और उनसे नहीं मिलेंगे। आप मजह चंद लोगों को बुलाकर उनसे मिलेंगे जो आपके गुलाम हैं। 


आपको बताते चलें कि, सीएम नीतीश इस महीने के 5 तारीख से अपनी यात्रा पर लगये हुए हैं।  उनकी यात्रा अब 15 फरवरी तक चलने वाली है।  पहले उनकी यह यात्रा बेहद छोटी थी, लेकिन तीन बार इसमें संसोधन के बाद अब यह यात्रा फरवरी माह तक चलने वाली है। जिसमें सीएम नीतीश कई जिलों की यात्रा करने वाले हैं।