ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

रेप पर रघुवंश प्रसाद ने कहा - पुलिसवाले दारू और बालू में लगे हुए हैं, इसलिए अपराधियों का बोलबाला है, देखें वीडियो

VAISHALI : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार के ऊपर निशाना साध रहा है. बक्सर में नाबालिग से रेप के बाद उसका मर्डर किये जाने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार के ऊपर निशाना साध रहा है. बक्सर में नाबालिग से रेप के बाद उसका मर्डर किये जाने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. महिलाओं के खिलाफ जिस तरह से सूबे में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. उससे लोग काफी चिंतित हैं. राजद के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने रेप के सवाल पर कहा कि बिहार में पुलिसवाले बालू और दारू में लगे हुए हैं. इसलिए अपराधियों का बोलबाला है.



रेप की घटना पर राजद के वरिष्ठ नेता ने नाराजगी जताई. रघुवंश प्रसाद ने आगे कहा कि हैदराबाद और बक्सर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. पोक्सो समेत कई कानून बने हैं लेकिन सही तरीके से लागू नहीं हो रहे हैं. इसलिए बलात्कार और गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं. पीड़िता दौड़ती रही और पुलिस वाले एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करते रहें. ऐसे में आखिर कैसे पोक्सो कानून लागू होगा. प्रशासन में इस तरह की ढिलाई होगी तो अपराध पर नियंत्रण नहीं हो सकता है. 


उन्होंने आगे कहा कि रेप की वारदात पहले से ज्यादा बढ़ी हैं और सबसे बड़ी बात है कि अपराध रूक नहीं रहे हैं. यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं. रेपिस्ट के ऊपर फौरन कार्रवाई करते हुए उनको सजा दिलानी चाहिए. कानून है लेकिन उसका इम्प्लीमेंटेशन नहीं हो रहा है. पुलिसवाले बालू और दारू में लगे हुए हैं. इसलिए अपराधियों का बोलबाला है. सरकार के लोग और पुलिसवाले लगता है कि खबर नहीं पढ़ते हैं.

टैग्स