ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में थे एडमिट

PATNA : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए एक महीने प

CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में थे एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए एक महीने पहले लखनऊ के मेयो अस्पतालव  में एडमिट करवाया था। इसके बाद अब उनके निधन की सुचना निकल कर सामने आई है। अतुल अंजान को वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था।  


दरअसल, अतुल कुमार अंजान  20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। छात्रों की चिंताओं को उठाने के लिए लोकप्रिय अंजान ने लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष पद चुनाव भी जीता। अतुल कुमार को करीब आधा दर्जन भाषाओं की जानकारी थी।  अंजान अपने विश्वविद्यालय के दिनों के दौरान ही वामपंथी पार्टी में शामिल हो गए। 


बताया जाता है कि, अतुल कुमार अंजान उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पुलिस-पीएसी विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक थे। इन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान चार साल नौ महीने जेल में भी बिताए थे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अतुल कुमार अंजान के निधन से मैं स्तब्ध हू. वो एक बहादुर और समर्पित लोक सेवक थे। उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हू।