ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बेटे के नामांकन की खुशी में मिठाई लेकर पहुंचे सीपी ठाकुर, उन्हें भी करना पड़ा इंतजार

PATNA : एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों का नामांकन कराने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पिता सीपी ठाकुर को बीजेपी के कैंडिडेट विवेक ठाकुर का इंतजार करना पड़ा. बेटे की नामा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों का नामांकन कराने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पिता सीपी ठाकुर  को बीजेपी के कैंडिडेट विवेक ठाकुर का इंतजार करना पड़ा. बेटे की नामांकन की खुशी में मिठाई लेकर पहुंचे पिता सीपी ठाकुर को भी 48 मिनट तक बेटे का इंतजार करना पड़ा. 

बेटे के नामांकन के लिए पहुंचे पिता सीपी ठाकुर खुश दिखाई दिए. उन्होंने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि ये परिवारवाद नहीं है. विवेक ठाकुर को राज्यसभा कैंडिडेट भेजने का फैसला पीएम और पार्टी का है. इसके साथ ही उन्होंने भूमिहार को टिकट दिए जाने के सवाल पर कहा कि ये अच्छी बात है. अब लालू यादव की भी पार्टी को भूमिहार को टिकट देना पड़ा. 

नीतीश कुमार की मौजूदगी में एनडीए के सभी उम्मीदवारों को 11 बजे नामांकन करना था, लेकिन विवेक ठाकुर समय पर नहीं पहुंचे. आखिरकार जेडीयू के दोनों उम्मीदवारों ने विवेक ठाकुर के पहुंचे बगैर ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया. तय समय से 48 मिनट लेट विवेक ठाकुर पहुंचे, तब तक सभी उसका इंतजार करते रहे. 


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता