ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोर्ट पहुंचा मुख्तार अंसारी की मौत का मामला, जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

DESK: मुख्तार अंसारी की मौत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल इसको लेकर यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग भी सवाल उठा रहे

कोर्ट पहुंचा मुख्तार अंसारी की मौत का मामला, जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मुख्तार अंसारी की मौत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल इसको लेकर यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है और मुख्तार अंसारी के वकील ने बाराबंकी कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बांदा जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।


दरअसल, जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार की रात जेल में हो गई थी। बांदा जेल में अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था।


मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी समेत अन्य राज्यों में इसपर सियासत शुरू हो गई और मुख्तार अंसारी की अचानक हुई मौत पर सवाल उठने लगे। मुख्तार अंसारी के भाई और बेटे ने आरोप लगाया है कि उसे स्लो प्लाइजन दिया गया है। मुख्तार अंसारी के वकील ने बाराबंकी कोर्ट में याचिका दाखिल कर बांदा जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।