ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरोना वायरस संकट : आज देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

DELHI : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्व

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 


प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कहा है कि राष्ट्र के साथ संवाद में वह कोरोना वायरस को लेकर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने होली के पहले कोरोना वायरस को लेकर जो अपील की थी उसके बाद वह आगे की रणनीति के बारे में आज चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना वायरस को लेकर कौन-कौन से बिंदुओं पर अपनी राय रखते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे से मुकाबले के लिए सब को सतर्क रहने की अपील की थी। उन्होंने व्यक्तियों के साथ-साथ कम्युनिटी और अन्य तरह के ऑर्गनाइजेशन को कोरोना से मुकाबले के लिए सहभागिता निभाने की अपील की थी। 


प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए सभी राज्य सरकारों, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ, सेना, अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ हर उस व्यक्ति का धन्यवाद जताया है जो कोरोना का मुकाबला करने में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर बुधवार को ही एक हाई लेवल मीटिंग भी की थी।


टैग्स