ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के बाद लागू होगा 'नागरिकता संशोधन कानून', अमित शाह ने दी जानकारी

DESK : देश में अब जल्द ही सीएए यानी संशोधित नागरिकता कानून लागू होगा। इसको लेकर पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के बाद लागू होगा 'नागरिकता संशोधन कानून', अमित शाह ने दी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में अब जल्द ही सीएए यानी संशोधित नागरिकता कानून लागू होगा। इसको लेकर पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएए कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। अमित शाह से उन्हें आश्वासन भी मिला कि कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक देने की मिशन पूरी कर लेने के बाद इसकी तैयारी की जाएगी। 


पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने टीएमसी के करीब 100 नेताओं की एक लिस्ट भी तैयार की थी, जिसे उन्होंने शाह को सौंप दिया है। दरअसल, इन नेताओं पर भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप है, जिसमें राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी हुई है। 


शुभेन्दु ने इन नेताओं पर जल्द से जल्द कारवाई करने की मांग की है। अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री को विधायकों सहित कुछ टीएमसी नेताओं के लेटरहेड भी दिए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर घूसखोरी के बाद नौकरियों के लिए कुछ नामों की सिफारिश करने के लिए किया गया था। 


टैग्स