ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली स्थगित, कोरोना और बाढ़ के कारण 7 अगस्त को होने वाली रैली स्थगित

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है। जनता दल यूनाइटेड ने 7 अगस्त को प्रस्तावित नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को स्थगित कर दिया है। बिहार में कोरोना और ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है। जनता दल यूनाइटेड ने 7 अगस्त को प्रस्तावित नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को स्थगित कर दिया है। बिहार में कोरोना और बाढ़ के हालात को देखते हुए नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली स्थगित कर दी गई है। अब पार्टी इस की नई तारीख का ऐलान बाद में करेगी।


जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि 7 अगस्त को प्रस्तावित वर्चुअल रैली स्थगित कर दिया गया है। राज्य में बाढ़ और कोरोना महामारी के कारण मुख्यमंत्री की प्रस्तावित वर्चुअल रैली को स्थगित किया गया है। अब वर्चुअल दिल्ली की तिथि बाद में तय की जाएगी। आपको बता दें कि फर्स्ट बिहार ने पहले ही इस संबंध में खबर दिखाई थी कि नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली का एजेंडा बदल सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह बिहार में कोरोना के तेज संक्रमण के बीच अपने चुनावी मिशन को ब्रेक दिया उसके बाद जेडीयू भी इस रास्ते पर चल पड़ा था। जेडीयू ने पहले विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन को 30 जुलाई तक सीमित किया और अब नीतीश की वर्चुअल रैली भी स्थगित कर दी गई।




नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को स्थगित किया जाना है इस बात का संकेत है कि राज्य में कोरोना के हालात कैसे हैं। अब विधानसभा चुनाव पर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अब तक जनता दल युनाइटेड की तरफ से यह कहा जाता रहा कि बिहार में चुनाव समय पर कराए जाने चाहिए लेकिन अब जेडीयू ने नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को स्थगित कर दिया है।

टैग्स