ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

कोरोना की तीसरी लहर पर नीतीश ने किया अलर्ट, बोले.. लापरवाही करियेगा तो भारी पड़ेगा

PATNA : देश में ओमिक्रोन के बढ़ते हुए मामले को देखकर तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. बिहार सरकार भी इसे लेकर अलर्ट मोड में आ चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद कहा

कोरोना की तीसरी लहर पर नीतीश ने किया अलर्ट, बोले.. लापरवाही करियेगा तो भारी पड़ेगा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में ओमिक्रोन के बढ़ते हुए मामले को देखकर तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. बिहार सरकार भी इसे लेकर अलर्ट मोड में आ चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद कहा कि तीसरी लहर की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता. नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो लोग भी इसे लापरवाही से ले रहे हैं, वह गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें. नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है.


जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम तीसरी लहर की आशंका को लेकर तैयार खड़े हैं. बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है. लेकिन लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. तीसरी लहर की आशंका इसलिए बढ़ गई है क्योंकि ओमिक्रोन के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में जिस तरह नए वेरिएंट के केस मिल रहे हैं. उसके बाद अब ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है.


मुख्यमंत्री नीतीश ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नए वेरिएंट से बचाव को लेकर पूरी तैयारी रखने के निर्देश दे चुके है. साथ ही नीतीश ने खास तौर पर विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने और उनके टेस्ट में नए वेरिएंट ओमिक्रोन की जांच जरूर करने के लिए भी कहा है.


बता दें बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी ओमीक्रोन को लेकर सभी जिलों को जरूरी निर्देश-पत्र भेजे गए हैं. इसमें साफ तौर से कहा गया है कि कोरोना टेस्ट में कोई कमी नहीं आनी चाहिए. सभी आरटीपीसीआर लैब को खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. बताया गया है कि प्रदेश में जितने भी आरटीपीसीआर लैब हैं वे ज्यादा से ज्यादा कोविड टेस्ट करते रहेंगे.