ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना के बीच विधानसभा चुनाव की तैयारी, ड्यूटी करने वाले जवानों से लेकर मतदानकर्मियों को 30 लाख का बीमा कवर

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच से चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ा रहा है. इसके लिए आयोग ने कई स्तर पर प्लानिंग की है .जिनमें से एक चुनाव कराने वाले मतदा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच से चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ा रहा है. इसके लिए आयोग ने कई स्तर पर प्लानिंग की है .जिनमें से एक चुनाव कराने वाले मतदान कर्मी और सुरक्षाकर्मियों को बीमा कवर दिए जाने से जुड़ा है.

आयोग ने जो तैयारी की है उसके मुताबिक सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ इंजीनियरों को इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा. अगर चुनाव ड्यूटी के दौरान इन्हें कुछ होता है तो परिजनों को तीस लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.

इसके साथ ही Covid-19 महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस बल के जवानों के लिए इलाज के स्पेशल इंतजाम का निर्देश दिया है. कोई भी जवान चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होता है इनका इलाज कैशलेस होगा. इसके साथ ही इनके रहने के लिए स्पेशल क्वारेंटाइन की भी सुविधा उपलब्ध करानी होगी. चुनाव से  जिला निर्वाचन पदाधिकारी अस्पतालों से टाइअप करके रखेंगे और जरूरत  के  सारे इंतजाम करेंगे और ये सारे इंतजाम चुनाव परिणाम आने तक बहाल रहेगें.