ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना, मंगलवार को हो सकता है ऐलान; नए चेहरों को मिल सकता है मौकाUP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना, मंगलवार को हो सकता है ऐलान; नए चेहरों को मिल सकता है मौकाUP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

कोरोना का कहर- झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, सीएम हेमंत सोरेन का फैसला

DESK: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन की घोषणा की है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन लगाया गया है। 22 अप्रैल

कोरोना का कहर- झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, सीएम हेमंत सोरेन का फैसला
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन की घोषणा की है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन लगाया गया है। 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से लॉकडाउन लागू होगा जो 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक रहेगा। सरकार ने इस लॉकडाउन का नाम स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दिया है।


प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना जरूरी है। झारखंड एक गरीब प्रदेश है जहां शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाए। इसी बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। इससे कोरोना के चेन को तोड़कर उस पर नियंत्रण किया जा सकेगा।


लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या रहेंगे बंद
1.आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।
2. भारत सरकार, राज्य सरकार व निजी क्षेत्र के चिह्नित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण व खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।
4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।
6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।