ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

कांग्रेस सरकार ने नसबंदी के लिए फिक्स किया टारगेट, फेल रहने वाले हेल्थ वर्कर्स को जबरन दिया जाएगा VRS

BHOPAL : मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नसबंदी का लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्य के हेल्थ वर्कर को टारगेट दे डाला। हेल्थ वर्कर को सरकार के तरफ से यह फरमान सुनाया गया कि सभी को कम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BHOPAL : मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नसबंदी का लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्य के हेल्थ वर्कर को टारगेट दे डाला। हेल्थ वर्कर को सरकार के तरफ से यह फरमान सुनाया गया कि सभी को कम से कम एक पुरुष की नसबंदी का लक्ष्य पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले हेल्थ वर्कर को सरकार जबरन वीआरएस यानी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे देगी। नसबंदी को लेकर कांग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार इतनी सख्त नजर आ रही है कि उसने टारगेट हासिल नहीं करने वाले हेल्थ वर्कर पर नो पेन नो वर्क के आधार पर वेतन नहीं देने का आदेश दे डाला। 


मध्य प्रदेश सरकार के नसबंदी वाले इस फरमान पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कमलनाथ सरकार के इस फैसले पर सख्त एतराज जताया है। बीजेपी नसबंदी को लेकर अब इमरजेंसी और संजय गांधी याद कांग्रेस को दिला रही है। 


नसबंदी के आदेश को लेकर राजनीति गरमाने के बाद कमलनाथ सरकार आखिरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार स्वास्थ्य विभाग के इस नसबंदी वाले आदेश को फिलहाल वापस लेने का फैसला किया है। बीजेपी को कमलनाथ सरकार ने बैठे बिठाए एक मुद्दा दे दिया था।

टैग्स