ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गिरिराज के ट्वीट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने दी नसीहत - शादी कर हिन्दूओं की बढ़ाएं जनसंख्या

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जनसंख्या वृद्धि के ट्वीट पर बिहार की सियासत गरमा गई है. इस मामले में बिहार विधानसभा के बाहर भी सियासत देखने को मिली.एक धड़ा केंद्रीय मंत्री गिर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जनसंख्या वृद्धि के ट्वीट पर बिहार की सियासत गरमा गई है. इस मामले में बिहार विधानसभा के बाहर भी सियासत देखने को मिली.एक धड़ा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में खड़ा दिखा तो वहीं दूसरा धड़ा गिरिराज के खिलाफ. कांग्रेस ने कहा -शादी कर बढ़ाएं जनसंख्या गिरिराज सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि गिरिराज सिंह कभी अपने विभाग की बात नहीं करते इसके साथ ही प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि शादी करके संतान पैदा कर हिन्दूओं की जनसंख्या वृद्धी में संघ और बीजेपी वालों को सहयोग करना चाहिए. BJP-JDU ने किया समर्थन BJP विधायक सचिन्द्र कुमार ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सख्त कानून बनना चाहिए वहीं JDU विधायक लालन पासवान और ज्योति कुमार ने भी सख्त कानून बनाने की मांग की है. हालांकि इन दोनों विधायकों का कहना है कि हिन्दू मुसलमान सबके लिए एक ही कानून हो. RJD ने कहा ओछी राजनीति करते हैं गिरिराज RJD विधायक भोला यादव ने गिरिराज सिंह के बयान को ओछी राजनीति से प्रेरित बयान बताया. भोला यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह ओछी राजनीति करते हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता