ब्रेकिंग
HAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्ट

पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोध

Bihar News: मोतिहारी में कांग्रेस ने नीट पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मोतिहारी में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।


प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि भूषण राय ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से युवा परेशान हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।


धरना के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस ने मामले में जिम्मेदारी तय करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता