ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहत

‘गिरती जा रही कांग्रेस की साख.. I.N.D.I.A में नहीं मिल रही तरजीह’, चुनाव से पहले पार्टी में भगदड़ पर बोले गिरिराज

BEGUSARIA: लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल हो या विपक्षी दल, दोनों ही खेमों में दल-बदल का खेल जारी है। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नेता लगातार पाला बदल रहे हैं। खासक

‘गिरती जा रही कांग्रेस की साख.. I.N.D.I.A में नहीं मिल रही तरजीह’, चुनाव से पहले पार्टी में भगदड़ पर बोले गिरिराज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARIA: लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल हो या विपक्षी दल, दोनों ही खेमों में दल-बदल का खेल जारी है। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नेता लगातार पाला बदल रहे हैं। खासकर कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की गिरती साख का ही नतीजा है कि दिग्गज नेता कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं।


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मची भगदड़ पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की साख दिनों दिन गिरती जा रही है। इंडी गठबंधन के लोग कांग्रेस को तरजीह नहीं दे रहे हैं। बिहार में ही देख लीजिए, लालू यादव अपने सहयोगी कांग्रेस को कोई तरजीह नहीं दे रहे हैं। जिसका नतीजा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा जैसे नेता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस का क्या अस्तित्व रह गया है।


वहीं पूर्णिया सीट को लेकर महागठबंधन और पप्पू यादव के बीच मचे घमासान पर गिरिराज ने कहा कि पूर्णिया में एनडीए की जीत तय है। चाहे कोई भी चुनाव लड़े, बिहार के गरीब-गुरबा नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के साथ हैं। बिहार एनडीए में नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे लोग हैं। ऐसे में कोई भी सीट हारने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है। एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने जा रहा है।


लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट पर सीपीआई और महागठबंधन से उनकी लड़ाई कैसी रहेगी, इस सवाल पर गिरिराज ने कहा कि चुनाव चुनाव होता है और चुनाव को हम गंभीरता से लेते हैं। चाहे उम्मीदवार कोई भी हो। हवा एनडीए के पक्ष में है। विकास कार्य चाहे नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो या नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो, बिहार में गरीबों के लिए जो काम हुए हैं, वह एनडीए की सरकार के कार्यकाल में ही हुए हैं। बिहार के गरीब, किसान, मजदूर समेत सभी वर्ग के लोग एनडीए के साथ हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता