ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

कांग्रेस नेता का दावा: JDU में होगी बड़ी टूट, 15 से ज़्यादा विधायक से हो गई है बात

DARBHANGA : दरभंगा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने बिहार में कांग्रेस की टूट की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. कीर्ति आजाद ने कहा कि ये सिर्फ भ्र

कांग्रेस नेता का दावा: JDU में होगी बड़ी टूट, 15 से ज़्यादा विधायक से हो गई है बात
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने बिहार में कांग्रेस की टूट की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. कीर्ति आजाद ने कहा कि ये सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है,कांग्रेस में सब सही है और टूट की सिर्फ अटकले लगाई  जा रही है.

लेकिन  इसके साथ ही कीर्ति आजाद ने दावा किया है कि जदयू के 15 से ज्यादा विधायक यूपीए के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि जदयू जल्द टूटेगी और बिहार में यूपीए की सरकार बनेगी.

दरभंगा में अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कीर्ति आजाद ने कहा कि जदयू के जो विधायक यूपीए के संपर्क में हैं उनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर बात हो चुकी है. इसके सथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ नहीं रहना चाहते हैं. एक बार उना झुंझलाहट भी सामने आ चुकी है. लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री को डरा रही है जिसकी वजह से वे सीधे यूपीए में शामिल नहीं होना चाहते है. पर इस तरीके से बिहार में एनडीए की सरकार नहीं चलने वाली है. 

कीर्ति आजाद ने कहा कि इसी वजह से भाजपा बिहार के लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी टूट की कगार पर है. भाजपा धनी लोगों की पार्टी है. वह तोड़फोड़ में विश्वास करती है, लेकिन बिहार के लोग जागरूक हैं. इसलिए यहां भाजपा ये काम नहीं कर पाएगी.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता