ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस की पूर्व विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और PA घायल

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां कांग्रेस की पूर्व विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जात

कांग्रेस की पूर्व विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और PA घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां कांग्रेस की पूर्व विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि एनएच-77 पर एक बाइक सवार  को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। 


घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-77 पर उस वक्त हुई जब कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक भावना झा पटना से सीतामढ़ी पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी एक बाइक सवार उनकी कार के सामने आ गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे जिन्हें बचाने के चक्कर में कार बीच सड़क पर पलट गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। 


आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद कार में सवार सभी लोगों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में पूर्व विधायक भावना झा और बॉडीगार्ड बाल-बाल बच गये लेकिन उनके पीए और ड्राइवर को चोटे आई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


इस घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और कांग्रेस के कई नेता सदर अस्पताल पहुंचे और पूर्व विधायक भावना झा, घायल ड्राइवर और पीए से मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। डीएम ने इस दौरान डॉक्टरों से बात कर उनके हालात का जायजा लिया और समुचित इलाज का निर्देश दिया।    


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMARI

FirstBihar संवाददाता