ब्रेकिंग
मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर

पटना में कांग्रेस के 'जनवेदना मार्च' में भारी हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौके पर अफरा-तफरी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां कांग्रेस के 'जनवेदना मार्च' में भारी हंगामे की सूचना मिल रही है. मार्च में शामिल कांग्रेसी समर्थक

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां कांग्रेस के  'जनवेदना मार्च' में भारी हंगामे की सूचना मिल रही है. मार्च में शामिल कांग्रेसी समर्थक काफी उग्र हो उठे. जिन्हें देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस टीम हालात को काबू करने में जुटी हुई है.


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से निकले इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते-करते अचानक कार्यकर्ता उग्र हो उठे. हड़ताली मोड़ पर कार्यकर्ता बेकाबू हो गए जिन्हें कंट्रोल में करने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. जिसके बावजूद भी कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस टीम आंसू गैस के गोले दागने लगी. 


कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से निकले इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरे. कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि 'सावधान भारत !' के नारे के साथ वह सड़क पर उतरे हैं. देश की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ बीजेपी को वोट दिया था. उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे, लेकिन इस सरकार ने पिछले 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया. अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनियां के 5 बड़े देखों में शामिल था. आज भारत बेस्ट इकॉनमी वाले देशों की लिस्ट से बाहर हो गई. उन्होंने महाराष्ट्र के सियासी ड्रामेबाजी पर टिपण्णी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के अंदर  डेमोक्रेसी का मर्डर किया गया. बिना किसी को बताये ही राजभवन में सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता