ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज

‘कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा विरोधी, लूटना चाह रही जातीय सर्वे का श्रेय’ सुशील मोदी ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा विरोधी रहा है और जिनके पिता राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करन

‘कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा विरोधी, लूटना चाह रही जातीय सर्वे का श्रेय’ सुशील मोदी ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा विरोधी रहा है और जिनके पिता राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने का विरोध संसद में खड़े होकर किया था, वे आज किस मुंह से बिहार में जातीय सर्वे कराने का श्रेय लेने की बात कह रहे हैं? राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता।


सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी बतायें कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को दस साल तक क्यों दबाये रखा था? उनकी पार्टी ने पिछड़ा समाज के सीताराम केसरी को बुरी तरह अपमानित कर अध्यक्ष-पद से हटाया था। राहुल गांधी को भारत-रत्न कर्पूरी ठाकुर की भूमि बिहार में अपनी यात्रा के दौरान कोई अनर्गल दावा करने की बजाय कांग्रेस के राजनीतिक अपराधों के लिए पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज से माफी मांगनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय सर्वे कराने का निर्णय एनडीए सरकार का था और भाजपा ने हर स्तर पर इसका समर्थन किया, जबकि राजद और कांग्रेस के लोग इसका श्रेय हड़प लेना चाहते हैं। राहुल गांधी बतायें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 2015 में जो जातीय सर्वे कराया था, उसकी रिपोर्ट 8 साल से सार्वजनिक क्यों नहीं हो पाई?


सुशील मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक साल से कांग्रेस की सरकार है, लेकिन वहां जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय क्यों नहीं हुआ? तेलंगाना में पार्टी सत्ता में आने के बाद जातीय सर्वे पर क्यों चुप्पी साध गई? इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए।