ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

दिल्ली दौरे से लौटते ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, क्या हुई बात?

Bihar Politics: दिल्ली दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बिहार विधान परिषद चुनाव और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से वापस पटना लौट आए हैं। दिल्ली से लौटते ही सम्राट चौधरी सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान बिहार विधान परिषद चुनाव और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। माना जा रहा है बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बातचीत की जानकारी भी नीतीश कुमार को दी गई है।


इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की तरफ से इलेक्शन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में दोनों गठबंधनों में इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक तरह महागठबंधन में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है तो एनडीए में भी इसको लेकर हलचल तेज हो गई है।


बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की थी। अब दिल्ली से लौटते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। आने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 


बता दें कि बिहार विधान परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने चुनाव को लेकर जो शेड्यूल जारी किया है, इसमें 1-8 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। नामांकन वापसी की तारीख 11 जून है। वोटिंग 18 जून को कराए जाएंगे। उसी दिन शाम में मतगणना और रिजल्ट जारी किया जायेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता