ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

CM नीतीश और नवीन पटनायक के बीच हुई मुलाकात, विपक्षी एकता को मजबूत करने पर हो रही चर्चा ; ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मिशन विपक्षी एकता के तहत आज ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलकात करने पहुंचे। जहां नीतीश कुमार और उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी

CM नीतीश और नवीन पटनायक के बीच हुई मुलाकात, विपक्षी एकता को मजबूत करने पर हो रही चर्चा ; ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मिशन विपक्षी एकता के तहत आज ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलकात करने पहुंचे। जहां नीतीश कुमार और उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे। इन नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नीतीश और पटनायक एक टेबल पर बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद हैं। इस दौरान विपक्षी एकता को मजबूत करने के मुद्दों पर नीतीश और नवीन पटनायक के बीच बात हुई। 


दरअसल,  विपक्षी एकता मिशन के तहत सीएम नीतीश आज यानि 9 मई को ओडिशा पहुंचे हैं। जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ उनके आवास में बैठक कर रहे हैं। दिन का भोजन भी वह नवीन पटनायक के साथ ही करेंगे। इस दौरान इन दोनों नेताओं के बीच कई तरह की चर्चा हो रही है। वहां से आने के बाद नीतीश के झारखंड के सीएम से मिलने के आसार भी जताए जा रहे हैं।  


वहीं, इससे पहले बीते कल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि,  तीनों बड़े नेताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टेलीफोन से बातचीत कर ली है। अब उनसे मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। कर्नाटक चुनाव के बाद बिहार में विपक्षी दलों की बैठक हो सकती है। जदयू के मंत्री संजय झा ने भी पिछले दिनों कहा था कि बैठक संभव है और उसके बाद विपक्षी एकता की मुहिम और तेज होगी।  


मालूम हो कि, ओडिशा के मुख्यमंत्री गठबंधन की राजनीति पर कभी विश्वास नहीं करते है। वे हमेशा अपना अलग स्टैंड लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में नीतीश के लिए नवीन पटनायक को विपक्षी एकता के लिए मनाना काफी मुश्किल नजर आ रही है। नवीन पटनायक के बीजेपी नेताओं खासकर पीएम नरेंद्र मोदी से अच्छे रिश्ते हैं। इस लिहाजा भी नीतीश कुमार अपनी बातों में जल्द नवीन पटनायक को ला पाएंगे ये थोडा मुश्किल सा नजर आ रहा है।


आपको बताते चलें कि, भुवनेश्वर के बाद नीतीश का अगला पड़ाव मुंबई होगा। 11 मई को वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार तथा शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। खुद शरद पवार ने नीतीश कुमार के मुंबई आने की जानकारी मीडिया को दी है। नीतीश कुमार की भुवनेश्वर और मुंबई यात्रा की पुष्टि सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कर दी है।