ब्रेकिंग
कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देशकोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश

CM नीतीश से मिले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, मंगल पांडेय भी थे साथ

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शॉल और बुके देकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्

CM नीतीश से मिले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, मंगल पांडेय भी थे साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शॉल और बुके देकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी साथ थे। जिसके बाद तीनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सह रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मनसुख मंडाविया को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ. मनसुख मांडविया ने पटना AIIMS में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का शिलान्यास किया। इसके अलावे उन्होंने आवासीय परिसर, एम्स शैक्षणिक खंड एवं एम्स पटना के नए सभागार का लोकार्पण किया।  

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली दूर होगी। मोदी सरकार ने बिहार के लिए खजाना खोला है। कई योजनाओं पर केंद्र सरकार काम कर रही है और आगे भी करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा कि गरीबों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।  

उनके स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर खाने-पीने और घर में अनाज तक की पूरी व्यवस्था केंद्र सरकार ने कर रखी है। आयुष्मान कार्ड योजना का भी लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंंने यह घोषणा की है कि अगले पांच साल में सभी जिलों को एक हजार रुपया स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।  