ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयBihar News: कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक सरकारी सेवकों की प्रतिनियुक्ति एक झटके में रद्द...बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरलबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयBihar News: कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक सरकारी सेवकों की प्रतिनियुक्ति एक झटके में रद्द...बिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, वीडियो वायरलबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजर

सीएम नीतीश पर चिराग पासवान का हमला, बाले 10 नवंबर को फिर पलटी मार लेंगे सीएम

PATNA : लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने एक बार फिर हमला करते हुए कहा कि 10 नवंबर को सीएम फिर पलटी मार लेंगे और महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. चिराग पासवान न

सीएम नीतीश पर चिराग पासवान का हमला, बाले 10 नवंबर को फिर पलटी मार लेंगे सीएम
Anamika
2 मिनट

PATNA :  लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने एक बार फिर हमला करते हुए कहा कि 10 नवंबर को सीएम फिर पलटी मार लेंगे और महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे. 

चिराग पासवान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पहले फेज के चुनाव परिणाम के बाद लोजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी दिख रही है तो वहीं नीतीश कुमार और उनके कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है. चिराग पासवान ने कहा कि आज मौजूदा मुख्यमंत्री के रहते हुए बिहार बदहाली के साथ बदनामी के कगार पर खड़ा है और सीएम जीरो टॉलरेंस का चोला पहन कर घूमते हैं. 

बिहार में नल जल योजना में जो लूट मची हुई है उस पर सीएम चुप हैं. दुर्गा भक्तों पर मुंगेर में गोली चलाई गई उस पर सीएम चुप क्यों हैं. एक शब्द नहीं बोलते हैं, उन्होंने अपना मुंह बंद कर लिया है.चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश जी लालू जी को रातो रात छोड़ कर एनडीए में शामिल हुए तो भाजपा के लोग क्या किए. सुशील मोदी का बयान आता है कि भागलपुर के सांसद कह रहे है कि वह हमें हराने का काम कर रहे है. नीतीश कुमार का लक्ष्य है भाजपा को हराना और फिर 10 नवंबर को महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना लेंगें. यह पलटने का काम करते है, इसलिए इन्हें पलटू राम कहा जाता है. कुर्सी के लिए नीतीश कुमार किसी के साथ जा सकते है.