ब्रेकिंग
Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...

CM नीतीश ने PM मोदी और केजरीवाल को दी जीत की बधाई, UP के CM योगी को बधाई देना भूले!

PATNA: चार राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। उत्तर प्रदेश की जीत का श्रेय उन्होंने पीएम मोदी को दिया

CM नीतीश ने PM मोदी और केजरीवाल को दी जीत की बधाई, UP के CM योगी को बधाई देना भूले!
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: चार राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। उत्तर प्रदेश की जीत का श्रेय उन्होंने पीएम मोदी को दिया है लेकिन बधाई संदेश में उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र नहीं किया। जबकि दूसरी ओर पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का श्रेय उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया है। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने ट्विटर अकाउंट से बीजेपी और आम आदमी पार्टी की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। इन प्रदेशों की जनता ने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी पर विश्वास प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी को पुनः मौका दिया है।


अपने दूसरे ट्वीट में सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि "जदयू के विजयी उम्मीदवारों, समर्पित कार्यकर्ताओं को भी बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। विजयी उम्मीदवार पूरी लगन एवं मेहनत से मणिपुर की जनता की सेवा करेंगे, ऐसा मुझे विश्वास है।मणिपुर विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जदयू की शानदार जीत के लिए मणिपुर की जनता को बधाई एवं उनका हार्दिक अभिनंदन। उनका हृदय से आभार कि उन्होंने जद(यू) को सेवा का अवसर दिया।


वही अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुभकामना दी। उन्होंने लिखा कि "पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के लिए श्री अरविंद केजरीवाल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं।' लेकिन मुख्यमंत्री ने इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए कोई ट्वीट नहीं किया। 











टैग्स