ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सीएम नीतीश ने मंच पर अचानक पकड़ लिया पीएम मोदी का हाथ, हैरान रह गए प्रधानमंत्री

NALANDA: नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस के उद्घाटन के मौके पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसको देखकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैरान रह गए। मंच पर प्रधानमंत्री के ठीक पास बैठे सीएम

सीएम नीतीश ने मंच पर अचानक पकड़ लिया पीएम मोदी का हाथ, हैरान रह गए प्रधानमंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस के उद्घाटन के मौके पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसको देखकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैरान रह गए। मंच पर प्रधानमंत्री के ठीक पास बैठे सीएम नीतीश कुमार ने अचानक पीएम मोदी का हाथ पकड़ किया और हाथ की अंगुलियां देखाते हुए कुछ कहने लगे।


दरअसल, नालंदा विश्वविद्यालय के कैंपस के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ मंच पर राज्यपाल से लेकर सभी लोग मौजूद थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का हाथ पकड़ लिया और उनसे कुछ पूछने लगे। नीतीश के अचानक हाथ पकड़ने के बाद प्रधानमंत्री भी हैरान रह गए और मुस्कुराकर उनकी बात का जवाब दे दिया। इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भी हैरानी से मुख्यमंत्री की तरफ देखते रह गए।


इससे पहले मंगलवार को लंबे समय बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। सीएम ने एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सर लड़ाया और उसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया था। मंच पर मौजूद नेता नीतीश के इस अंदाज को देखकर हैरान रह गए थे।


बिहार विधान मंडल परिसर में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। इस राजकीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ विधान मंडल पहुंचे थे।राजकीय समारोह के दौरान मंच पर मौजूद लोगों को तिलक लगाया जा रहा था। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मजाकिया अंदाज में दिखे और अपने करीबी मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें