ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

सीएम नीतीश ने दी दिवाली की बधाई, तेजस्वी ने भी किया ट्वीट

PATNA: आज यानी सोमवार को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिहार के लोगों को दीपावली की ब

सीएम नीतीश ने दी दिवाली की बधाई, तेजस्वी ने भी किया ट्वीट
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आज यानी सोमवार को देशभर में दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिहार के लोगों को दीपावली की बधाई दी है।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से लोगों को दीपों का पर्व दिवाली की बधाई दी है। सीएम ने लिखा है, प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।



वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने लिखा है, आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति और खुशियों का सतरंगा प्रकाश लेकर आये तथा आपका घर सफलता की किरणों से सदा जगमगाता रहे। प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे।#

टैग्स