ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीएम नीतीश कुमार ने जताई चिंता, कहा इस बार बिहार में पड़ सकता है सूखा

PATNA : बिहार विधान सभा में आज AES बीमारी से बच्चों की मौत मुद्दा गूंजा. विपक्ष ने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार से जवाब मांगा. सीएम नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि मासूम बच्चों की म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार विधान सभा में आज AES बीमारी से बच्चों की मौत मुद्दा गूंजा. विपक्ष ने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार से जवाब मांगा. सीएम नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि मासूम बच्चों की मौत हमारे लिए चुनौती है. नीतीश कुमार ने सदन में बताया कि सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और हमलोगों को मिलकर इस पर काम करना चाहिए. बिहार में इस बार पड़ सकता है सूखा सीएम नीतीश कुमार AES बीमारी पर सदन में बोल रहे थे. सीएम नीतीश कुमार ने सदन में इस बार सूखे को लेकर चिंता जाहिर की. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मौसम विभाग का तो नहीं पता लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि इस बार बिहार में सूखा पड़ सकता है. गया में बनेगा 1500 बेड का अस्पताल नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि गया में 1500 बेड का अस्पताल बनेगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में जागरुकता फैलाने जाने की जरुरत है. मुख्यमंत्री ने सदन के सदस्यों से आग्रह किया कि सदन के बाहर आप लोग मेरे साथ बैठिए. हमलोगों को मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर बात करनी चाहिए.
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता