ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

सीएम नीतीश की 'समाधान' यात्रा आज से शुरू, इन तीन कार्यक्रमों पर होगा फोकस

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी समाधान यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए सीएम बीते शाम ही वाल्मीकीनगर पहुंच गए और यहां उन्होंने निर्माणाधीन कन्वेंशन से

सीएम नीतीश की 'समाधान' यात्रा आज से शुरू, इन तीन कार्यक्रमों पर होगा फोकस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी समाधान यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए सीएम बीते शाम ही वाल्मीकीनगर पहुंच गए और यहां उन्होंने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। फिर गंडक बराज पहुंचे। अधिकारियों से वार्ता के बाद वह जंगल सफारी पर निकल गये।


बता दें कि, सीएम नीतीश अपनी 14वीं यात्रा के पहले दिन गुरुवार को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर से योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। पहले दिन बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के दरूआबरी गांव जाकर वहां चल रही विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही  बेतिया में जीविका दीदियों व जन प्रतिनिधियों के संबोधित करेंगे और जिले में चल रही विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे। समीक्षा के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री, निवासी मंत्री, विधायक व विधान पार्षद तथा डीजीपी व मुख्य सचिव समेत आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


जानकारी हो कि, सीएम के इस समाधान यात्रा के दौरान मुख्य रूप से तीन कार्यक्रम होंगे। जिसमें पहला योजना से संबंधित क्षेत्र भ्रमण, दूसरा चिन्हित समूहों के साथ बैठक और तीसरा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक है। 


मुख्यमंत्री के आज के रामीक्षा बैठक के बाद वह शिवहर-सीतामढ़ी जिले के लिए रवाना हो जायेंगे। जहां सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर, छह जनवरी को उनका भ्रमण और समीक्षा का कार्यक्रम है, इसके बार शाम को पटना लौट जायेंगे। हालांकि, अगले दिन फिर से सीएम वैशाली निकलेंगे, उसके बाद आठ को सीवान, नौ को सारण, 11 को मधुबनी,12 को दरभंगा, 17 को सुपौल, 18 को सहरसा, 19 को अररिया, 20 को किशनगंज, 21 को कटिहार, 22 को खगड़िया, 28 को बांका और 29 को मुगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिले का भ्रमण कर इस समाधान यात्रा को समाप्त करने की योजना है।


गौरतलब हो कि, सीएम नीतीश अपनी इस समाधान यात्रा पर निकलने से पहले पटना में बुधवार को कहा था कि हम यात्रा पर जा रहे हैं। सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोगों से जानकारी लेंगे। उनकी बातों को सुनेंगे, जानेंगे और वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। इस दौरान हम समीक्षा बैठक भी करेंगे।