ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रभारी भूपेंद्र यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पह

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रभारी भूपेंद्र यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं. पार्टी के इन दोनों बड़े नेताओं के साथ राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और श्रीमती रेनू देवी भी मौजूद हैं, जो सीएम के साथ बैठक कर रहे हैं. 


सीएम आवास में यह अहम बैठक चल रही है. सूत्रों की मानें तो खरमास बाद बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. कैबिनेट विस्तार की अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसे लेकर एनडीए की दोनों बड़ी पार्टियों के नेता एकसाथ बैठे हैं. हम आपको बता दें कि इससे पहले गुरूवार को दोपहर में जेडीयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रभारी भूपेंद्र यादव ने जदयू के प्रदेश कार्यालय में बैठक की. 


इस मुलाकात में कई बातें आज साफ हो जाएंगी कि मंत्रिमंडल में जदयू और भाजपा की हिस्सेदारी कितनी होने वाली है. कितने मंत्री जदयू के कोटे से होंगे और कितने मंत्री भाजपा के कोटे से होंगे, आज साफ हो जाएगा. वहीं राज्यपाल मनोनयन को लेकर भी आज तस्वीर साफ हो जाएंगी. 


इसके अलावा भाजपा जदयू इस बात पर भी निर्णय करेंगे कि जो सुशील मोदी और विनोद नारायण झा की विधान परिषद वाली सीट खाली हुई हैं, उस पर किसको विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा. 

टैग्स