ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

चुनावी रैली में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे, मंच पर चप्पल फेंकी, हिरासत में लिए गए 4 युवक

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली के दौरान कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और भीड़ में से किसी ने नीतीश कुमार की तरफ चप्पल उछाली. हालांकि

चुनावी रैली में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे, मंच पर चप्पल फेंकी, हिरासत में लिए गए 4 युवक
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली के दौरान कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और भीड़ में से किसी ने नीतीश कुमार की तरफ चप्पल उछाली. हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची. 

सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि सीएम सोमवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. जैसे ही सीएम मंच से उतकर हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए जाने लगे, तभी चार युवक नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. इसके बाद किसी ने सीएम के तरफ चप्पल फेंकी. हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची. तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया. 

बता दें कि  एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में हुई एक अन्य सभा में भी मुर्दाबाद के नारे लगे थे. उस वक्त सीएम मंच पर ही थे और वो भड़क गए थे. सीएम नीतीश कुमार ने मंच से ही कहा था कि  जो जिंदाबाद है उसे सुनने जाओ. तुमलोग यहां जिसके कहने पर लाए हो न वो पहले हमारे ही साथ था. तुमलोग नारा लगा के उसका भला नहीं कर रहे हो, उसका वोट ही बर्बाद कर रहे हो.