ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...

CM नीतीश के बाद लालू-तेजस्वी से मिले डी राजा, BJP के खिलाफ करेंगे ये काम

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए पटना पहुंचे सीपीआई महासचिव डी राजा दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी आवास पहुंचे और वहां आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और डिप्टी सी

CM नीतीश के बाद लालू-तेजस्वी से मिले डी राजा, BJP के खिलाफ करेंगे ये काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए पटना पहुंचे सीपीआई महासचिव डी राजा दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी आवास पहुंचे और वहां आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इससे पहले डी राजा सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे और सीएम नीतीश से मुलाकात की थी।


लालू-तेजस्वी से मुलाकात के बाद डी राजा ने कहा कि लालू प्रसाद से उनकी पुरानी दोस्ती रही है और पटना आए थे तो लालू प्रसाद से मुलाकात करना जरूरी था। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से बात हुई है और आने वाले चुनावों में बीजेपी के उखाड़ फेंकने के लिए साथ मिलकर लड़ने की बात कही है। हमारी पहली प्राथमिकी देश को बचाना है ऐसे में सभी को बीजेपी के खिलाफ साथ मिलकर लड़ना होगा।


डी राजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में समझौते के बाद उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इंडी गठबंधन एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लडेगी। सीट बंटवारे का मुद्दा बहुत जल्द सुलझेगा। सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलेगी इसका भरोसा है। INDIA के नेताओं की बैठक में सीटों का बंटवारा हो जाएगा, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। बीजेपी को हराना हमारा एक मात्र लक्ष्य है औप उसे हटाने के लिए सभी लोग मिलकर मजबूती से लड़ेंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता