ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

CM नीतीश का सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले दो बाइकर्स को पुलिस ने किया अरेस्ट, बंद हुआ सर्कुलर रोड; मुख्यमंत्री आवास पर बैठक जारी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम हररोज की तरह आज जब सात सर्कुलर रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी दौरान बाइकर्स गैंग के कुछ लोग ल

CM नीतीश का सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले दो बाइकर्स को पुलिस ने किया अरेस्ट,  बंद हुआ सर्कुलर रोड; मुख्यमंत्री आवास पर बैठक जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम हररोज की तरह आज जब सात सर्कुलर रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी दौरान बाइकर्स गैंग के कुछ लोग लहरिया कट स्टाइल में बाइक चलाते हुए सीएम को सुरक्षा को सुरक्षा तोड़ते हुए उनके बीच आ गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन बाइकर्स गैंग से बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी। इस घटना के बाद प्रशासन के होश उड़े हुए है। 


वहीं, इस घटना के बाद बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। दो बाइकर्स को हिरासत में लिया गया है।इसके साथ ही पटना एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी सीएम आवास पर पहुंचे हैं। फिलहाल इन  बाइकर्स से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सात सर्कुलर रोड को बंद कर चेकिंग भी कर रही है। इसके साथ ही आमलोगों के अब सर्कुलर रोड को बंद कर दिया गया है। 


मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इसी को लेकर वो आज भी सात सर्कुलर रोड पर निकले थे। उसी दौरान मुख्यमंत्री बाइकर गैंग ने लहरिया कट मारते हुए  एक-एक वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकर्स सीएम की सुरक्षा को तोड़ते हुए सीएम के सामने खड़े हो गए। जिसके बाद नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर कूद कर अपनी जान बचाई। उसके बाद सीएम ने SSG के कमांडेंट एवं पटना एसएसपी को अपने आवास पर बुलाया। 


आपको बताते चलें कि, सीएम की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला  नहीं है इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। एक साल पहले पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम को मुक्का जड़ दिया था। वहीं, एक कार्यक्रम में जाते समय पटाखे फोड़े गए थे।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता