ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

CM का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायत का करेंगे निपटारा; विपक्षी बैठक के कारण टला था कार्यक्रम

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से लोगों की शिकायत सुनेंगे और तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान भी करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देंगे। सीएम का जनता दरब

CM का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायत का करेंगे निपटारा; विपक्षी बैठक के कारण टला था कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से लोगों की शिकायत सुनेंगे और तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान भी करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देंगे। सीएम का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री संवाद हॉल में शुरू किया जाएगा। इसको लेकर विभागों के मंत्री और सचिव को पत्र जारी कर दिया गया है। सीएम 2 सप्ताह बाद एक बार फिर से शिकायत सुनेंगे। इससे पहले विपक्षी एकजुटता मुहिम के कारण  जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था। 


वहीं, सीएम आज अपने जनता दरबार कार्यक्रम मेंआज जिन विभागों की शिकायत सुनेंगे उनमें से अधिकांश उनका खुद का विभाग है। सीएम आज गृह विभाग, कारा विभाग, निगरानी विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इसको लेकर विभागों के सचिव को पत्र भेज दिया गया है।  इसके साथ ही जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ मुख्य सचिव और डीजीपी सहित सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जनता दरबार में  वहीं  लोग शामिल होंगे जिन्होंने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। 



मालूम हो कि, जनता दरबार में कोरोना काल से ही सीमित संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है और आज भी सीमित संख्या में लोगों को बुलाया जाएगा। सीएम के कार्यक्रम में आने वाले के लिए कोरोना का टेस्ट करवाना बेहद जरूरी होता है। सीएम हर बार अधिक से अधिक पचास लोगों की शिकायत सुनते हैं। 


वहीं, सीमित संख्या में लोगों को बुलाए जाने के कारण और लगातार जनता दरबार स्थगित रहने के कारण एक साल से भी अधिक समय पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को भी जनता दरबार में जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है और इससे निराश होकर बड़ी संख्या में लोग जनता दरबार के बाहर भी पहुंचते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें जनता दरबार में जाने नहीं देते देता है, जिससे निराश होकर लौटना पड़ता है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें