ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

CM नीतीश का बड़ा ऐलान, पटना संग्रहालय में कर्मियों की होगी बहाली, मेंटेनेंस ठीक करने को भी दिया दिशा निर्देश

PATNA: बिहार के CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बिहार संग्रहालय का प्रबंधन और संचालन बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों से कहा है कि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय का मेंटेनेंस ठीक

CM नीतीश का बड़ा ऐलान, पटना संग्रहालय में कर्मियों की होगी बहाली, मेंटेनेंस ठीक करने को भी दिया दिशा निर्देश
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार के CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बिहार संग्रहालय का प्रबंधन और संचालन बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों से कहा है कि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय का मेंटेनेंस ठीक से कराएं जाए. अगर जरूरत पड़े तो इसके लिए कर्मचारी की आवश्यकता होने पर उनकी नियुक्ति कराएं.


CM नीतीश ने कहा कि संग्रहालय में रखे गये प्रदर्शों की जानकारी देने वालों की भी व्यवस्था रखें ताकि लोगों को एक-एक चीज की जानकारी अच्छे से मिल सके. साथ ही उन्होंने ने कहा कि सरदार पटेल भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों के विशिष्ट भवनों का मेंटनेंस सही तरीके से कराते रहें. शनिवार को CM  ने यह बातेंबिहार संग्रहालय समिति की शासी निकाय की द्वितीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं. 


शनिवार को हुई बैठक में CM ने कहा कि बिहार संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का है. उन्होंने ने कहा कि स्कूल परिभ्रमण योजना के तहत बच्चे-बच्चियों को यहां भ्रमण कराते रहना है जिससे वे ऐतिहासिक चीजों को बेहतर ढंग से समझ सकें. बता दें पटना और बिहार संग्रहालय को आपस में अंडर ग्राउंड कनेक्ट किया जा रहा है.  बन कर तैयार हो जाने के बाद यह भी अद्भुत होगा. दोनों संग्रहालयों की व्यवस्थाओं के एक साथ बेहतर प्रबंधन और संचालन के लिए एक कमेटी बनायी गयी है. कमेटी सभी चीजों की देखभाल करने के साथ अपना काम ठीक से करे.



टैग्स