ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

सीएम हेमंत की चिट्ठी पर BJP ने उठाए सवाल, रघुवर ने पूछा- झारखंड की बेटियों की चित्कार क्यों नहीं सुनाई देती?

RANCHI: मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हैवानियत की घटना को लेकर झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी

सीएम हेमंत की चिट्ठी पर BJP ने उठाए सवाल, रघुवर ने पूछा- झारखंड की बेटियों की चित्कार क्यों नहीं सुनाई देती?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हैवानियत की घटना को लेकर झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने मुख्यमंत्री की चिट्ठी पर सवाल खड़े किए हैं। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन से तीखे सवाल पूछे हैं।


झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई सवाल पूछे हैं। रघुवर दास ने लिखा कि, “मणिपुर की घटना पर हेमंत जी ने माननीय राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखा है लेकिन, जब झारखंड में रुबिका पहाड़िन के दिलदार ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए, अंकिता को शाहरुख ने जिंदा जला दिया, दुमका में आदिवासी बच्ची का रेप-हत्या कर पेड़ से लटका दिया, साहिबगंज में घर से उठाकर आदिवासी बच्ची से रेप, आश्रम में साध्वी से रेप, गुमला-रांची नाबालिक बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाओं पर उनकी चुप्पी क्यों”।


उन्होंने आगे लिखा कि, “मणिपुर की घटना से इतनी ही पीड़ा है, तो अपने पत्र में कम से कम पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के बेगूसराय की घटना का जिक्र भी कर लेते। क्या हेमंत जी इन घटनाओं का समर्थन करते हैं? झारखंड की बेटियों की चित्कार आपको सुनाई क्यों नहीं देती है? ऐसे गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले कुछ तो शर्म कीजिए”।


सीएम हेमंत की चिट्ठी पर BJP ने उठाए सवाल, रघुवर ने पूछा- झारखंड की बेटियों की चित्कार क्यों नहीं सुनाई देती?

टैग्स