ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

सीएम हेमंत की सभा में राशन की लूट! भोजन नहीं मिला तो चावल और आलू समेत अन्य सामान ले भागे लोग

CHAIBASA: चाईबासा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा में एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। जिला प्रशासन की तरफ से सीएम के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियां धरी की

सीएम हेमंत की सभा में राशन की लूट! भोजन नहीं मिला तो चावल और आलू समेत अन्य सामान ले भागे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: चाईबासा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा में एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। जिला प्रशासन की तरफ से सीएम के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियां धरी की धरी रह गईं और कार्यक्रम खत्म होते ही वहां मौजूद भीड़ ने सारा राशन लूट लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


दरअसल, शुक्रवार को गुवा मैदान में सीएम हेमंत सोरेन की सभा आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। कई लोगों को भोजन मिला और कई को भोजन नसीब नहीं हुआ। जिसके बाद लोग नाराज हो गए।


नाराज लोगों ने भोजन बनाने के लिए रखे गए सामानों पर ही धावा बोल दिया और जिसके हाथ जितना लगा वह चावल, तेल, मसाला और आलू समेत अन्य सामान ले भागा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भारी संख्या में लोग राशन सामग्री की लूटपाट करते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।