ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिलने पहुंची आतिशी, आठवें मुख्यमंत्री के रूप में ली थी शपथ

DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इन दोनों की मुलाकात की एक तस्वीर पीएमओ ऑफिस के तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेय

CM बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिलने पहुंची आतिशी, आठवें मुख्यमंत्री के रूप में ली थी शपथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इन दोनों की मुलाकात की एक तस्वीर पीएमओ ऑफिस के तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर की गई है। अतिथि ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मैं हमारी राजधानी के कल्याण और प्रगति के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच पूर्ण सहयोग की आशा करता हूं।


जानकारी हो कि आतिशी ने 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी। शपथ लेने के साथ ही वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई थीं। लेकिन, सबसे खास बात यह भी है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सीएम पद संभालने वाली तीनों महिला मुख्यमंत्रियों में से सबसे कम उम्र की महिला सीएम हैं। आतिशी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी। 


मालूम हो कि, कथित शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के 2 दिन बाद यानी 15 सितंबर को केजरीवाल आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय पहुंचे थे। तब केजरीवाल ने दो दिन बाद इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार हैं। 


बता दें कि,  केजरीवाल ने कहा था,'मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. इसके बाद सीएम पद के लिए आतिशी के नाम का ऐलान हुआ था। पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में आतिशी को सीएम बनाने का फैसला लिया गया था।