ब्रेकिंग
लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित

चुनावी सभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी: युवाओं ने लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, देखते रह गए सीएम नीतीश

ARA: आरा के जगदीशपुर में एनडीए उम्मीदवार आरके सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वार्थ साहू हाई स्कूल मैदान म

चुनावी सभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी: युवाओं ने लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, देखते रह गए सीएम नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: आरा के जगदीशपुर में एनडीए उम्मीदवार आरके सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वार्थ साहू हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मौजूद युवा मतदाताओं ने लालू-तेजस्वी जिंदाबाद और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए।


दरअसल, आरा संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वोटिंग होनी है। एनडीए ने इस बार भी आरा से मौजूदा बीजेपी सांसद आरके सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। आरके सिंह के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करने सीएम नीतीश शनिवार को आरा पहुंचे थे। स्वार्थ साहू हाई स्कूल मैदान में सीएम नीतीश की चुनावी सभा आयोजित की गई थी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही हेलिकॉप्टर की तरफ बढ़े, भीड़ में मौजूद युवा नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को अपना नेता बताते हुए उनके पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाए और नीतीश कुमार को पूरी तरह से फेल बताया।


नारेबाजी कर रहे युवकों का कहना था कि तेजस्वी यादव सत्ता में आए तो बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया। उनके द्वारा बहुत अच्छी तरह से सरकार चलाई जा रही थी लेकिन नीतीश कुमार से नहीं देखा गया। पलटू कुमार ने पलटी मार दी इसलिए हर हाल में तेजस्वी यादव को जीत दिलाएंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता