ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

‘देश किसी की जागीर नहीं, तानाशाह सरकार को हटाना बेहद जरूरी’ चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे सहनी

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने आज गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में राजद के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नर

‘देश किसी की जागीर नहीं, तानाशाह सरकार को हटाना बेहद जरूरी’ चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने आज गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में राजद के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।


सहनी ने इस चुनाव को आम नहीं, खास चुनाव बताते हुए कहा कि केंद्र में बैठी युवा विरोधी तानाशाही सरकार को हटाना जरूरी है। यह देश किसी की जागीर नहीं है, यह देश हम सभी लोगों का है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और कहा कि वर्ष 2014 में मोदी की सरकार झांसा देकर सत्ता में आई थी।  लेकिन अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी। 


उन्होंने अग्निवीर योजना के जरिये पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि इस योजना के तहत सेना में गए युवाओं को 22 साल में रिटायर कर दिया जा रहा है।  लेकिन पीएम 75 साल की आयु में एक बार और प्रधानमंत्री बनने के लिए लोगों से मौक़ा मांग रहे हैं। उन्होने सवाल किया कि युवा कहां जाएं। 


मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि आज लोकतंत्र नहीं राजतंत्र आ गया है। इलेक्टोरल बांड के जरिये चंदा लेने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सीबीआई, ईडी और आईटी को भेजकर धमकाया जाता है और फिर उन उद्योगपतियों से चंदा लिया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ दिन पहले लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार 17 महीने के लिए बनी थी। उसमे आरक्षण भी बढ़ाया गया और पांच लाख लोगों को नौकरी भी दी गयी। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार बनाने के लिये राजद के प्रत्याशी को वोट देकर जीताने की अपील की।

टैग्स