ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चुनावी तैयारी के लिए JDU की अहम बैठक, जिलाध्यक्ष से लेकर जिला और विधानसभा प्रभारी भी होंगे शामिल

PATNA : कोरोना काल के बीच जनता दल यूनाइटेड लगातार अपनी चुनावी तैयारी को आगे बढ़ा रहा है. जनता दल यूनाइटेड ने आगामी 16 जुलाई को पार्टी के जिला अध्यक्षों, जिला संगठन प्रभारियों, क्षे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल के बीच जनता दल यूनाइटेड लगातार अपनी चुनावी तैयारी को आगे बढ़ा रहा है. जनता दल यूनाइटेड ने आगामी 16 जुलाई को पार्टी के जिला अध्यक्षों, जिला संगठन प्रभारियों, क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ-साथ विधानसभा प्रभारियों और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों को इस बैठक में जोड़ा जाएगा. जदयू के राज्यसभा सांसद और संगठन का कामकाज देखने वाले राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह इस बैठक का नेतृत्व करेंगे.

16 जुलाई को 3  अलग-अलग चरणों में बैठकर आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे  से लेकर 11 बजे के बीच 11 जिलों की बैठक होगी. पहली पाली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और सारण जिले से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे.

इसके अलावा दूसरी पाली की बैठक 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी. जिसमें सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, जमुई और अररिया जिले के पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा. जबकि तीसरी पाली की बैठक 1 बजे से 2 बजे के बीच होगी . इसमें गया, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, बक्सर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा ,नवादा के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में आगामी 18 जुलाई से लेकर 2 अगस्त के बीच होने वाली विधानसभा सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. आपको बता दें कि जेडीयू की तरफ से सभी बैठकें और विधानसभा वार सम्मेलन वर्चुअल मोड में ही कराया जा रहा है.

टैग्स