ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

चुनाव प्रचार से लौटने के बाद तारामंडल के पास गोलगप्पा खाने पहुंचे तेजस्वी, मुकेश सहनी भी रहे साथ

PATNA: सीतामढी और मधुबनी में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। व्हील चेयर पर बैठकर वो पटना एयरपोर्ट से बाहर निकले थे जहां मीडिय

चुनाव प्रचार से लौटने के बाद तारामंडल के पास गोलगप्पा खाने पहुंचे तेजस्वी, मुकेश सहनी भी रहे साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सीतामढी और मधुबनी में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। व्हील चेयर पर बैठकर वो पटना एयरपोर्ट से बाहर निकले थे जहां मीडिया से बातचीत करने के बाद वो कोतवाली की ओर निकल गये। फिर तारामंडल और कोतवाली थाने के ठीक सामने लगने वाले फूड स्टॉल पर मुकेश सहनी के साथ पहुंचते हैं। 


कार से उतरने के बाद तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी वहां लगाये गये कुर्सी पर बैठते हैं फिर गोलगप्पे वाले को बुलाया जाता है। अपने सामने दो बड़े नेता को देखकर गोलगप्पे वाला भी हैरान हो जाता है फिर तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को गोलगप्पा खिलाने लगता है। गोलगप्पा दोनों नेताओं को काफी पसंद आता है। वही तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को गोलगप्पा खाते लोग वीडियो बनाने लगते हैं। वही कुछ लोग सेल्फी लेने लगते हैं। 


बता दें कि इससे पहले हेलिकॉप्टर में मछली खाते तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का वीडियो सामने आया था जिसे लेकर सियासत तेज हो गयी थी। नवरात्रि में मछली खाने की बात कहकर बीजेपी ने घेरने की कोशिश की तब तेजस्वी ने सफाई देते हुए बताया कि मछली खाने का वीडियो वीडियो नवरात्र के समय का नहीं है। 


नवरात्रि के दौरान मछली खाते हुए वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद अगले दिन मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव संतरा खाते नजर आए थे उन्होंने संतरा खाते एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "हैलो दोस्तों, आज हेलीकॉप्टर में हमने नारंगी पार्टी की थी. Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे? आपको इसके रंग से चिढ़ तो नहीं होगी, है ना?" 




टैग्स